CGPSC 2016 का सम्पूर्ण सिलैबस हिन्दी मे
CGPSC 2016
प्रारम्भिक परीक्षा - 19 फरवरी 2017
ऑनलाइन आवेदन 5 दिसंबर 2016 से 3 जनवरी 2017 तक
मुख्य परीक्षा तिथि 18,19,20,21 मई 2017
official विज्ञापन download के लिए क्लिक करें ------------->>DOWNLOAD PDF
CGPSC परीक्षा रूपरेखा
- अंतिम चयन तीन स्तर परीक्षा के माध्यम से होगा ,प्रारम्भिक परीक्षा ,मुख्य परीक्षा एवं व्यक्तित्व परीक्षण
- प्रारम्भिक परीक्षा बहुविकल्पीय प्रकार का होगा
- प्रारम्भिक परीक्षा मे दो प्रश्न पत्र होंगे जिसमे प्रत्येक 2 घंटे का होगा
- मुख्य परीक्षा विश्लेषणात्मक प्रकार का होगा
- जो अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा मे सफल होंगे उन्हे व्यक्तित्व परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा
CGPSC प्रारम्भिक परीक्षा
- प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार का होगा
- प्रारम्भिक परीक्षा मे दो प्रश्न पत्र होंगे - प्रश्न पत्र 1 ,प्रश्न पत्र 2 ,प्रत्येक 2 घंटे का होगा
- प्रत्येक प्रश्न मे 5 विकल्प होंगे जिसमे से केवल एक सही होगा
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अंक काटे जाएंगे
CGPSC प्रारम्भिक परीक्षा प्रश्न पत्र-1
First Question Paper:
- कुल प्रश्न - 100 ,कुल अंक 200 , समय 2 घंटा
- प्रश्न पत्र दो भाग मे होंगे - भाग 1 ,भाग 2
- प्रत्येक भाग से 50 प्रश्न होंगे
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक प्रदान किए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटे जाएंगे
भाग 1 - सामान्य अध्ययन:- ( 50 प्रश्न इस भाग से )
1. भारत का इतिहास एवं भारत का स्वतंत्रता आंदोलन ।
2. भारत का भौतिक , सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल ।
3. भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था।
4. भारत की अर्थ व्यवस्था।
5. सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ।
6. भारतीय दर्शन, कला साहित्य एवं संस्कृति ।
7. समसामयिक घटनाएं एवं खेल।
8. पर्यावरण।
भाग 2 - छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान:- ( 50 प्रश्न इस भाग से )
1. छत्तीसगढ़ का इतिहास एवं स्वतंत्रता आंदोलन में छत्तीसगढ़ का
योगदान ।
2. छत्तीसगढ़ का भूगोल , जलवायु, भौतिक दशाएं, जनगणना, पुरातात्विक
एवं पर्यटन क केंद्र ।
3. छत्तीसगढ़ का साहित्य, संगीत, नृत्य , कला एवं संस्कृति , जनऊला,
मुहावरे , हाना एवं लोकोक्तियाँ
4. छत्तीसगढ़ की जनजातियां, विशेष परम्पराएँ , तीज एवं त्यौहार ।
5. छत्तीसगढ़ की अर्थ व्यवस्था, वन एवं कृषि ।
6. छत्तीसगढ़ का प्रशासनिक ढांचा , स्थानीय शासन एवं पंचायती राज।
7. छत्तीसगढ़ में उद्योग , ऊर्जा , जल एवं खनिज संसाधन।
8. छत्तीसगढ़ की समसामयिक घटनाएं।
CGPSC प्रारम्भिक परीक्षा प्रश्न पत्र-2
- कुल प्रश्न - 100 ,कुल अंक 200 , समय 2 घंटा
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक प्रदान किए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटे जाएंगे
- 1. संचार कौशल सहित पारस्परिक कौशल ।
- 2. तार्किक तर्क और विश्लेषणात्मक क्षमता।3. निर्णय - निर्माण और समस्या निवारण।4. सामान्य मानसिक योग्यता ।5. मूल संख्यात्मक कार्य (सामान्य गणितीय कौशल ) ( स्तर-कक्षा दसवीं ) ,आंकड़ो की व्याख्या ( चार्ट, रेखांकन , तालिकाएं, आकड़ों की पर्याप्तताइत्यादि (स्तर-कक्षा दसवी )।6. हिन्दी भाषा ज्ञान (स्तर-कक्षा दसवीं)।7. छत्तीसगढ़ी भाषा का ज्ञान।हिन्दी भाषा ज्ञान और छत्तीसगढ़ी भाषा से संबंधित प्रश्न उसी भाषामें होंगे , इनका अनुवाद उपलब्ध नही होगा ।
न्यूनतम अर्हता अंक - प्रत्येक प्रश्न -पत्र में अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक तथा आरक्षित वर्ग के एवं विकलांग अभ्यर्थियों को न्यूनतम 23 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। प्राविण्यता के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
CGPSC मुख्य परीक्षा
- प्रश्न विश्लेषणात्मक प्रकार के होंगे
- अति लघु उत्तरीय ,लघु उत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रकार के प्रश्न पुछे जाएंगे
- प्रत्येक प्रश्न पत्र 3 घंटे का होगा
- प्रत्येक प्रश्न पत्र 200 अंक का होगा
- मुख्य परीक्षा मे कुल 7 प्रश्न पत्र होंगे
- सभी प्रश्न पत्र अनिवार्य हैं
- अंतिम चयन के लिए 150 अंक का व्यक्तित्व परीक्षण होगा
S.NO. | प्रश्न पत्र संख्या | प्रश्न पत्र का नाम | प्रश्न पत्र की अवधि | कुल अंक | |
1. | I | भाषा | 3 घंटे | 200 | |
2. | II | निबंध | 3 घंटे | 200 | |
3. | III | इतिहास, संविधान एवं लोक प्रशासन | 3 घंटे | 200 | |
4. | IV | विज्ञान, प्रौद्यौगिकी एवं पर्यावरण | 3 घंटे | 200 | |
5. | V | अर्थव्यवस्था एवं भूगोल | 3 घंटे | 200 | |
6. | VI | गणित एवं तार्किक योग्यता | 3 घंटे | 200 | |
7. | VII | दर्शन एवं समाजशास्त्र | 3 घंटे | 200 | |
साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण | 150 | ||||
कुल अंक | 1550 |
CGPSC Mains Syllabus
मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम (Paper 1)
भाषा (अंक -200 ,अवधि - 3 घंटा )
भाग – 01 CGPSC Syllabus for General Hindi (सामान्य हिन्दी)
- भाषा बोध
- पर्यायवाची
- विलोम
- वाक्यांशो के लिए सार्थक शब्द
- संधि एवं संधि विच्छेद
- सामासिक पद रचना
- सामास विग्रह
- तत्सम एवं तद्भव
- शब्द
- शब्द शुद्धि
- उपसर्ग एवं प्रत्येय
- मुहावरे
- लोकोक्तियाँ
- हिन्दी साहित्य के इतिहास मे काल विभाजन एवं नामकरण
- छत्तीसगढ़ के साहित्यकार एवं उनकी रचनाएँ
भाग 02: CGPSC Syllabus for General Sanskrit (सामान्य संस्कृत
- संधि एवं संधि विच्छेद
- संधि शब्द
- शब्द रूप
- सर्वनाम
- संख्यावाची
- वाच्य परिवर्तन
- कारक एवं विभक्तियाँ
- अनुवाद- हिन्दी से संस्कृत
- अव्यय
- सामास के सभी प्रकार
- विग्रह एवं सामासिक शब्द
- रचना
- निबंध
- अपठित गद्यांश
- पत्र लेखन
भाग 03: CGPSC Syllabus for General English
- Letter writing.
- Comprehension,
- Re arrangement and Correction
- Active Voice and Passive voice
- Idioms and Phrases
- Precise Writing of Sentences
- Filling the Blanks
- Tenses
- Synonyms
- Correction of Spellings
- Antonyms
- Translation- English to Hindi
- Parts of Speech,
- Vocabulary and usage
- Prepositions
भाग 04: CGPSC Syllabus for छत्तिसगढ़ी भाषा
- छत्तीसगढ़ की भाषा का ज्ञान
- छत्तीसगढ़ की भाषा का विकास एवं इतिहास
- छत्तीसगढ़ की भाषा का साहित्य एवं प्रमुख साहित्यकार
- छत्तीसगढ़ की भाषा का व्याकरण
मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम Paper 02
निबंध (अंक -200 ,अवधि - 3 घंटा )
- अभ्यर्थी को कुल दो समस्याओं पर निबंध ( कारण, वर्तमान स्थिति आंकड़ों सहित एवं समाधान ) लिखना होगा। प्रत्येक भाग से तीन समस्याएँ दी जायेंगी जिनमे से प्रत्येक भाग से एक-एक समस्या पर लगभग 1500-1500 शब्दों मे निबंध लिखना होगा।
- प्रत्येक भाग हेतु अधिकतम 100 - 100 अंक होंगे।
- भाग-1: राष्ट्रीय स्तर की समस्याएँ ।
- भाग-2: छत्तीसगढ़ राज्य से संबन्धित समस्याएँ ।
मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम Paper 03
इतिहास, संविधान एवं लोक प्रशासन (अंक -200 ,अवधि - 3 घंटा )
भाग 01:भारत का इतिहास
- सिंधु सभ्यता ,वैदिक सभ्यता ,जैन धर्म तथा बौद्ध धर्म ,मगध साम्राज्य का उदय ,मौर्य- राजनयन तथा अर्थव्यवस्था, गुप्त साम्राज्य, गुप्त - वाकटक काल मे कला ,स्थापत्य ,साहित्य तथा विज्ञान का विकास
- भक्ति आंदोलन ,सूफीवाद ,क्षेत्रीय भाषाओं मे साहित्य का विकास, विजयनगर राज्य, मराठों का अभ्युदय।
- यूरोपियनों का आगमन तथा ब्रिटिश सर्वोच्चता स्थापित होने के कारक, ब्रिटिश साम्राज्य का विस्तार-युद्ध एवं कूटनीति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था-कृषि, भू-राजस्व व्यवस्था-स्र्थाइ बंदोबस्त, रैयतवाड़ी, महालवाड़ी, हस्तशिल्प उद्योगों का पतन , ईस्ट इंडिया कम्पनी के रियासतों के साथ संबंध ,प्रशासनिक संरचना में परिवर्तन, 1858 के पश्चात नगरीय अर्थव्यवस्था-रेलों का विकास, औद्योगीकरण, संवैधानिक विकास।
भाग 02 भारत का स्वतन्त्रता आंदोलन
- राष्ट्रवाद का उदय, 1857 की क्रांति, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना,बंगाल का विभाजन और स्वदेशी आन्दोलन, सांप्रदायिकता का उदय एवं विकास, क्रांतिकारी आन्दोलन, होमरूल आन्दोलन, गांधीवादी आन्दोलन, मजदूर किसान एवं आदिवासी आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन, आज़ाद हिन्द फौज, स्वतन्त्रता और भारत का विभाजन, रियासतों का विलीनीकरण
- सामाजिक-धार्मिक सुधार आन्दोलन-ब्रम्ह समाज, आर्य समाज,प्रार्थना समाज, रामकृष्ण मिशन ।
भाग 03: छत्तीसगढ़ का इतिहास एवं स्वतन्त्रता आंदोलन
- छत्तीसगढ़ का योगदान - छत्तीसगढ़ का इतिहास - वैदिक युग से गुप्त काल तक, प्रमुख राजवंश - राजर्षि तुल्य कुल, नल, शरभपुरीय, पांडु ,सोमवंशी इत्यादि, कल्चुरी एवं उनका प्रशासन , मराठों के अधीन छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ की पूर्व रियासतें और जमीन्दारियां।
- ब्रिटिश अधीनता मे छत्तीसगढ़, सामन्ती राज, 1857 की क्रांति,छत्तीसगढ़ मे स्वतंत्रता आन्दोलन, श्रमिक, कृषक एवं जनजातीय आंदोलन, छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण।
भाग 04: भारत का संविधान -
- भारतीय संविधान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि (1773-1950), संविधान की मूल विशेषताएँ , प्रस्तावना, संविधान की प्रकृति, भाग 3- मूलभूत अधिकार, भाग 4 - राज्य के नीति निदेशक तत्व, संविधानिक उपचारों का अधिकार (याचिकाएँ), न्यायिक पुनर्विलोकन एवं न्यायिक सक्रियता, मूल कर्तव्य।
- संघ - कार्यपालिका, संसद , उच्चतम न्यायालय, महान्यायवादी। राज्य- कार्य पालिका, विधानमण्डल, उच्च न्यायालय, महाधिवक्ता एवं अधीनस्थ न्यायालय।
- संघ एवं राज्यों के मध्य संबंध - विधायी शक्तियों का वितरण, प्रशासनिक संबंध , संघ एवं राज्यों के अधीन सेवाएं, अखिल भारतीय सेवाएं, संघ एवं राज्य लोक सेवा आयोग, अधिकरण एवं प्रशासनिक अधिकरण
- निर्वाचन एवं निर्वाचन आयोग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़े वर्ग के लिए विषेश उपबन्ध, पंचायत एवं नगरपालिकाएँ , राजभाषा - संघ की भाषा एवं प्रादेशिक भाषाएँ ।
- आपात उपबन्ध, संविधान का संषोधन, आधारभूत ढांचा की अवधारणा, अनुसूचियां, संविधान संशोधन अद्यतन।
भाग 05: लोक प्रशासन
- लोकप्रशासन का अर्थ, क्षेत्र, प्रकृति और महत्व।
- उदारीकरण के अधीन लोक प्रशासन एवं निजी प्रशासन।
- नवीन लोक प्रशासन, विकास प्रशासन एवं तुलनात्मक लोक प्रशासन, लोक प्रशासन मे नए आयाम।
- राज्य बनाम बाजार।
- विधि का शासन।
- संगठन - सिध्दान्त, उपागम, संरचना।
- प्रबंधन - नेतृत्व , नीति निर्धारण, निर्णय निर्माण सिध्दान्त।
- प्रशासनिक प्रबंध के उपकरण - समन्वय, प्रत्यायोजन , संचार, पर्यवेक्षण और अभिप्रेरणा।
- प्रशासनिक सुधार, सुशासन, नौकरशाही, जिला प्रशासन, प्राकृतिक न्याय के सिध्दान्त।
- भारत में प्रशासन पर नियंत्रण-संसदीय, वित्तीय, न्यायिक एवं कार्यपालिका का नियन्त्रण।
- लोकपाल एवं लोक आयुक्त।
- सूचना का अधिकार।
- राज्य की अवधारणा, संप्रभुता , प्रजातन्त्र ।
- संसदीय एवं अध्यक्षात्मक, संघात्मक एवं एकात्मक शासन।
- शक्ति पृथककरण का सिध्दान्त।
मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम Paper 04
विज्ञान, प्रौद्यौगिकी एवं पर्यावरण (अंक -200 ,अवधि - 3 घंटा )
भाग 01: रसायन विज्ञान
भाग 02: जीव विज्ञान
भाग 03: भौतिकी
भाग 04: प्रौद्योगिकी
भाग 05: पर्यावरण
उपरोक्त विषयों के पाठ्यक्रम को विस्तार मे देखने के लिए नीचे दिये हुए PDF download करें
मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम Paper 05
अर्थव्यवस्था एवं भूगोल (अंक -200 ,अवधि - 3 घंटा )
भाग 01: भारतीय अर्थव्यवस्था
भाग 02:भारतीय मे योजना
भाग 03: छत्तीसगढ़ का भूगोल
भाग 04: छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था
भाग 05: छत्तीसगढ़ में कृषि , वन ,उद्योग एवं प्राकृतिक संसाधन
उपरोक्त विषयों के पाठ्यक्रम को विस्तार मे देखने के लिए नीचे दिये हुए PDF download करें
मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम Paper 06
गणित एवं तार्किक योग्यता (अंक -200 ,अवधि - 3 घंटा )
भाग 01: परिमेय संख्या
भाग 02: निर्देशांक ज्यामिति
भाग 03: कम्प्युटर
भाग 04: आंकड़ो का विश्लेषण
भाग 05: तार्किक योग्यता
उपरोक्त विषयों के पाठ्यक्रम को विस्तार मे देखने के लिए नीचे दिये हुए PDF download करें
मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम Paper 07
दर्शन एवं समाजशास्त्र (अंक -200 ,अवधि - 3 घंटा )
भाग 01: भारतीय दर्शन एवं योग
भाग 02: समाजशास्त्र
भाग 03: छत्तीसगढ़ की जनजातियाँ
भाग 04: छत्तीसगढ़ की कला
भाग 05: छत्तीसगढ़ की संस्कृति
विस्तार मे पाठ्यक्रम के अध्ययन हेतु PDF download करे
CGPSC 2016 का सम्पूर्ण सिलैबस हिन्दी मे
Reviewed by Unknown
on
8:26:00 AM
Rating:

This comment has been removed by the author.
ReplyDeleteThank you so much for this wonderful post.
ReplyDeleteVisit my post..
Step by Step Guide to Start Blog
How To Earn Money Online From Quora without investment
Best Way to Make Money from Facebook
How to Earn Money from Home for Students
Thank you so much for sharing this information
ReplyDelete