UPSC या IAS का परीक्षा प्रणाली एवं रूपरेखा
UPSC सिविल सर्विसेस मे चयन के लिए दो चरणों मे परीक्षा का आयोजन करता है
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में एक उम्मीदवार का रैंक केवल मुख्य और साक्षात्कार(interview) परीक्षा के कुल अंक पर निर्भर करता है। साक्षात्कार के कुल अंक 275 हैं, जबकि मुख्य परीक्षा के1750.
लिखित परीक्षा (मुख्य) mains exam में कुल नौ पेपर होंगे. लेकिन उनमें से केवल 7 पेपर के अंक अंतिम मेरिट रैंकिंग के लिए जोड़े जाएगें। बाकी दो सिर्फ क्वालीफाइंग पेपर होंगे.
1 ॰ प्रारम्भिक परीक्षा
2 ॰ मुख्य परीक्षा ( लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार )
प्रारम्भिक परीक्षा -
मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है जिसमे बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पुछे जाते है
इस परीक्षा के माध्यम से रिक्त पदों का 12 या 13 गुना विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा मे शामिल होने का मौका मिलता है
परीक्षा की रूपरेखा
1 ॰ सामान्य अध्ययन -1 ( 100 प्रश्न , 200 अंक , समय 2 घंटे )
2 ॰ सामान्य अध्ययन -2(CSAT) ( 80 प्रश्न , 200 अंक , समय 2 घंटे )
नोट : सामान्य अध्ययन -2 (CSAT) के अंक प्रारम्भिक परीक्षा के मेरिट मे नहीं जुडते है ,परंतु न्यूनतम 33% अर्हक अंक प्राप्त करना अनिवार्य है । प्रत्येक गलत उत्तर के लिए कुल अंक में से 1/3 अंक काटे जाते हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यार्थियों के अंक मुख्य परीक्षा में नहीं जुडते हैं ,यह सिर्फ मुख्य परीक्षा के लिए प्रतिभागियों का चयन करने के लिए आयोजित किया जाता है ।
मुख्य परीक्षा
1 ॰ क्वालीफाइंग पेपर – पेपर ए और पेपर बी (इसके नंबर अंतिम मेरिट मे नहीं जुडते बस पास करना होता है )
A ) क्वालीफाइंग पेपर ए - भारतीय भाषा
भारतीय भाषाओं में से एक भाषा, जो संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल है, उसे पेपर – ए के लिए उम्मीदवार द्वारा चयनित किया जाना है। यह पत्र अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड और सिक्किम के रहने वाले उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य नहीं होगा। इस पेपर का पूर्णांक 300 है. इस पेपर में क्वालीफाइंग मार्क्स 90 है यानी 30%.
B ) क्वालीफाइंग पेपर बी - अंग्रेजी भाषा
इस पेपर का पूर्णांक 300 है. इस पेपर में क्वालीफाइंग मार्क्स 75 है यानी 25%.
2 ॰ योग्यता रैंकिंग (merit ranking) वाले पेपर्स
A ) लिखित परीक्षा - 1750 अंक
मुख्य परीक्षा: सिविल सेवा परीक्षा का यह दूसरा चरण अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है, और यहीं पर प्रतिभागियों के ज्ञान की वास्तविक परीक्षा होती है
विषयवार अंकतालिका
विषय / प्रश्नपत्र | अंक |
निबंध | 250 |
सामान्य अध्ययन-1, (भारतीय विरासत एवं संस्कृति, भूगोल, अन्य) | 250 |
सामान्य अध्ययन-2-1 शासन, संविधान, सामाजिक न्याय, अन्य | 250 |
सामान्य अध्ययन-3- प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव-प्रौद्योगिकी, अन्य | 250 |
सामान्य अध्ययन-4- नैतिकता, अभिरूचि, योग्यता | 250 |
वैकल्पिक विषय- पत्र - 1 | 250 |
वैकल्पिक विषय- पत्र - 2 | 250 |
कुल योग: -
| 1750 |
वैकल्पिक विषय -
ऐच्छिक विषयों के पाठ्यक्रम
1. इतिहास – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
2. भूगोल – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
3. अर्थशास्त्र – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
4. समाजशास्त्र – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
5. लोक प्रशासन- सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
6. दर्शनशास्त्र – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
7. मनोविज्ञान- सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
8. राजनीति विज्ञान- सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
9. कृषि – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
10. पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
11. नृविज्ञान – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
12. वनस्पति विज्ञान – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
13. रसायन विज्ञान – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
14. सिविल इंजीनियरिंग – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
15. वाणिज्य – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
16. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
17. भूविज्ञान – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
18. कानून – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
19. गणित – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
20. प्रबंधन – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
21. मैकेनिकल इंजीनियरिंग – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
22. चिकित्सा विज्ञान – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
23. भौतिकी – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
24. सांख्यिकी – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
25. जंतु विज्ञान – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
26. निम्नलिखित में से किसी एक का साहित्य languages: Assamese , Bengali , Bodo , Dogri ,Gujarati , Hindi ,Kannada , Kashmiri , Konkani , Maithili , Malayalam , Manipuri ,Marathi , Nepali , Oriya , Punjabi , Sanskrit , Santhali , Sindhi , Tamil , Telugu , Urduand English .

B ) साक्षात्कार - 275 अंक
साक्षात्कार में आपके ज्ञान से अधिक, उसकी प्रस्तुति, अवलोकन, आपका आत्मविश्वास एवं महत्वपूर्ण मामलो पर आपके विचार प्रक्रिया व प्रतिक्रिया इत्यादि की परख की जाती है। एक अदर्श साक्षात्कार के लिये लगभक तीस से पैंतीस मिनट तक का समय अच्छा माना जाता है । इसमें प्राय: अभ्यर्थियों के विस्तृत आवेदन प्रपत्र, चयनित एच्छिक विषय, अभिरूचियों व राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय घटनाओं से संबंधित प्रश्न पूंछे जाते हैं।
लिखित परीक्षा: 1750 अंक
व्यक्तित्व परीक्षण (Interview): 275 अंक
सम्पूर्ण योग: 2025 अंक
व्यक्तित्व परीक्षण (Interview): 275 अंक
सम्पूर्ण योग: 2025 अंक
2015 upsc topper टीना डाबी के अंक
UPSC या IAS का परीक्षा प्रणाली एवं रूपरेखा
Reviewed by Unknown
on
5:16:00 PM
Rating:

No comments: