Top Ad unit 728 × 90

BREAKING NEWS

recent

संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC) के बारे मे

                                   
                   


संघ लोक सेवा आयोग ( Union Public Service Commission (UPSC) -यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन), भारत के संविधान द्वारा स्थापित एक संवैधानिक निकाय है जो भारत सरकार के लोकसेवा के पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए परीक्षाओं का संचालन करती है।
श्री दीपक गुप्ता इसके निवर्तमान अध्यक्ष हैं।
आयोग के सदस्य राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त होते हैं। कम से कम आधे सदस्य किसी लोक सेवा के सदस्य (कार्यरत या अवकाशप्राप्त) होते हैं जो न्यूनतम 10 वर्षों के अनुभवप्राप्त हों। इनका कार्यकाल 6 वर्षों या 65 वर्ष की उम्र (जो भी पहले आए) तक का होता है। ये कभी भी अपना इस्तीफ़ा राष्ट्रपति को दे सकते हैं। इससे पहले राष्ट्रपति इन्हें पद की अवमानना या अवैध कार्यों में लिप्त होने के लिए बर्ख़ास्त कर सकता है।
वर्तमान सदस्य 


 यह विभिन्न परीक्षाएं संचालित करती है। इनमें से प्रमुख हैं -
  1. Civil Services (Preliminary) /IASसिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा (मई में)
  2. Civil Services (Main) सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा (अक्टूबर/नवम्बर में)
  3. Indian Forest Service भारतीय वन सेवा परीक्षा (जुलाई में)
  4. ENGINEERING SERVICES इंजीनियरी सेवा परीक्षा (जुलाई में)
  5. Combined Geo-Scientist & Geologist भू-विज्ञानी परीक्षा (दिसम्बर में)
  6. Special Class Railway Apprenticesस्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिसेज़ परीक्षा (अगस्त में)
  7. National Defence Academy & Naval Academyराष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (अप्रैल और सितम्बर में)
  8.  Combined Defence Servicesसम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (मई और अक्टूबर में)
  9. Combined Medical Services सम्मिलित चिकित्सा सेवा परीक्षा (फरवरी में)
  10. Indian Economic Service / Indian Statistical Service Exam  भारतीय अर्थ सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा (सितम्बर में)
  11. Combined SOs/Steno's (Gr.B/Gr.I) Ltd. Deptl अनुभाग अधिकारी/आशुलिपिक (ग्रेड ख/ग्रेड 1) सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा (दिसम्बर में)
इसके अतिरिक्त राज्य लोक सेवा के अधिकारियों को संघ लोक सेवा से अधिकारी के रूप में भर्ती करना, भर्ती के नियम बनाना, विभागीय पदोन्नति समितियों का आयोजन करना, भारत के राष्ट्रपति द्वारा निर्दिष्ट कोई अन्य मामला सुलझाना इत्यादि इसके प्रमुख कार्य हैं।

WEBSITES - http://www.upsc.gov.in/ ( आधिकारिक वैबसाइट ) 

                   http://upsconline.nic.in/index.php ( ऑनलाइन आवेदन के लिए )

संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC) के बारे मे Reviewed by Unknown on 3:31:00 PM Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by RITESH RAVINDRA © 2016 - 2017
Designed by RITESH RAVINDRA

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.